Posts

Showing posts with the label जनसूचना

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, छह महीने से डिप्रेशन में थे

Image
मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. सुशांत के सुसाइड से पहले 8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने मलाड की एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी. वे आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ड्राइव में नजर आए थे, उन्होंने जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता से एक्टिंग की शुरुआत की थी. फिल्म छिछोरे में उन्होंने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया था, जो खुदकुशी की कोशिश करने वाले बेटे को डिप्रेशन से उबारता है. मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।  8 जून को सुशांत की मैनेजर दिशा सलियन ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था। घर के नौकर ने पुलिस को बताया है कि कल वे बेहद परेशान थे।  नौकर ने बताया कि जब काफी देर तक दरवा...

चीन की चाल से भारत सतर्क, एलएसी पर बढ़ाई सैनिकों की तैनाती.

Image
  सीमा विवाद पर लगातार हो रही है चीन से बात : भारत भारत सतर्क, सीमा पर सैनिकों की तैनाती 15 माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प भी तैयार भारत ने भी तैनात की होवित्जर तोप चीनी मीडिया भी भारत के खिलाफ अभियान में लगा बातचीत के बीच चीन ने लद्दाख से अरुणाचल तक बढ़ाये सैनिक विस्तार  पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी विवाद सुलझाने के लिए एक ओर जहां लगातार बातचीत चल रही है वहीं, चीन अपनी हरकतों से भी बाज नहीं आ रहा। चीन ने लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक करीब चार हजार किलोमीटर लंबी एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात कए हैं। इस बीच, ड्रैगन की चालबाजी से सतर्क भारत ने भी बड़ी संख्या में सैनिक टुकड़ियां हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल के लिए रवाना कर दी हैं।  सरकारी सूत्रों के मुताबिक चीन ने न केवल लद्दाख बल्कि हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल में भी एलएसी पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ाई है। ऐसे में किसी गड़बड़ी की आशंका से बचने के लिए भारत ने भी एलएसी के अग्रिम मोर्चे पर सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। हिमाचल की रिजर्व ब्रिगेड लद्दाख सेक्टर तक पहुंच गई है। ...

बड़ी खबर देश हो रहा Unlock, जल्दी से मोबाइल नंबर को करा लें aadhaar से लिंक, हैं कई फायदे

Image
अगर नहीं कराया है, तो  मोबाईल नंबर को आधार से लिंक करा लें क्या आपने अभी तक अपने मोबाइल को आधार नंबर से लिंक नहीं कराया है? अगर नहीं कराया है, तो आप जल्द ही उसे आधार से लिंक करा लीजिए, क्योंकि अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधार का मोबाइल नंबर के साथ लिंक कराना आवश्यक हो गया है. इसके पीछे देश में होने वाले फर्जीवाड़े को समाप्त करना मुख्य उद्देश्य है. मोबाइल सब्सक्राइबर्स को यह जान लेना चाहिए कि आधार से मोबाइल को ओटीपी या फिर सर्विस सेंटर (ऑफलाइन) पर विजिट करके आप आसानी से लिंक करा सकते हैं. जो लोग पहले से ही अपने आधार को मोबाइल से लिंक करवा चुके हैं, वे उसे ओटीपी के जरिये दोबारा सत्यापित कर सकते हैं और जिन लोगों ने अभी तक अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, उन्हें ऑफलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी और एक आधार केंद्र पर जाना होगा. ओटीपी के जरिये आप अपने आधार को मोबाइल से ऐसे जोड़ सकते हैं- हेल्पलाइन नंबर 14546 पर कॉल करें. भारतीय और प्रवासी भारतीय में से किसी एक को चुनें. कॉल करने पर आपको 1 दबाकर आधार को अपने फोन नंबर से जोड़ने की सहमति देनी होगी. उसके बाद आ...

5जुन को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, जाने आपकी राशि प्र क्या होगा इसका प्रभाव

Image
चंद्रग्रहण से राशि पर होने वाले प्रभावों को जाने   5 जून को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह उपच्छाया ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट पर लगेगा जो 6 जून की सुबह 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा. ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव हर राशि पर पड़ता है. इस समय 6 ग्रह वक्री चल रहे हैं. राहु- केतु के अलावा इस समय शनि, बृहस्पति, शुक्र और प्लूटो ये चारों ग्रह भी वक्री चल रहे हैं. ये चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर पड़ने वाला है. ज्योतिर्विद श्रुति द्विवेदी से जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा. मेष- परिवार के सदस्यों की सेहत पर ध्यान दें. मन में कई तरह के तनाव आ सकते हैं लेकिन आपको वाद-विवाद से दूर रहना है. मकान और घर को लेकर समस्याएं आ सकती हैं और निर्णय लेने में कुछ कठिनाई आ सकती है. इस दौरान आपको खुद को संभाल कर रखना है. ग्रहण काल में मंत्र का जाप कर अपने राशि के स्वामी मंगल को प्रबल करें.  ग्रहण काल खत्म होने के बाद किसी गरीब व्यक्ति को गुड़ और चावल का दान करें. वृषभ- इस ग्रहण का असर आप...

Tik-Tok ऐप को बैन करने की मांग,वीडियो से मचा बवाल

Image
TikTok ऐप को बैन करने की मांग क्रिएटर फैजल सिद्दीकी का वीडियो वायरल  शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok और यूट्यूब यूजर्स के बीच नोंक झोंक पिछले कुछ दिनों से शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok और यूट्यूब यूजर्स के बीच काफी नोंक-झोंक चल रही है. इस बीच इंडियन नेटिजन्स टिकटॉक कंटेंट क्रिएटर फैजल सिद्दीकी का वीडियो वायरल होने के बाद इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं. दरअसल, टिकटॉकर द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो एसिड अटैक का समर्थन करने वाला पाया गया है. वीडियो क्रिएटर फैजल सिद्दीकी के टिकटॉक पर 13 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. टिकटॉकर ने ऐसा वीडियो बनाया था, जिसे कथित तौर पर एसिड अटैक का समर्थन करने वाला बताया गया है. इसमें फैजल लिक्विड से भरा एक ग्लास लेते हैं और इसे अपनी गर्लफ्रेंड पर डाल देते हैं. वीडियो के अंत में लड़की के चेहरे पर निशान दिखाई देने लगता है. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सोमवार को कहा कि उसने TikTok को एक वीडियो के बारे में लिखा है, जिसमें प्लेटफॉर्म के एक यूजर ने कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ एसिड अटैक और अपराध को ग्लोरीफाई किया गया है. आपको बता दें टिकटॉक के ऐसे...

Tiktok की टक्कर में लॉन्च हुआ स्वेदशी एप Mitron, 50 लाख लोगों ने किया डाउनलोड

Image
भारतीय Mitron aap को 50 लाख लोगों ने किया डाउनलोड सार mitron app का इंटरफेस टिकटॉक जैसा ही है mitron app में फीचर्स की है कमी प्ले-स्टोर पर मिली 4.7 रेटिंग विस्तार भारत में टिकटॉक की लोकप्रियता को लेकर किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। भारत में टिकटॉक की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि टिकटॉक एप इस्तेमाल करने से मना करने पर कई लोगों ने आत्महत्या तक कर ली है, लेकिन अब भारत में टिकटॉक के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। टिकटॉक की रेटिंग गूगल प्ले-स्टोर पर 1.6 हो गई है जो कि पहले 4.5 थी। टिकटॉक को टक्कर देने के लिए अब स्वदेशी एप Mitron लॉन्च हो गया है और खास बात यह है कि इसे भारी संख्या में लोग डाउनलोड भी कर रहे हैं। अभी तक 50 लाख से अधिक लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मित्रों एप को आईआईटी, रुड़की के एक छात्र शिवांक अग्रवाल ने तैयार किया है। पहली नजर में देखने पर मित्रों एप आपको टिकटॉक जैसा ही नजर आएगा। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि मित्रों टिकटॉक एप का क्लोन है। मित्रों एप गूगल प्ले स्टोर पर टॉप फ्री चार्ट में टॉप-10 की लिस्ट में जगह बना ली है, हालांकि इ...

L.P.G सिलेंडर के ग्राहकों के लिए खुशखबरी,व्हाट्सएप से होगी अब गैस बुकिंग

Image
7 करोड़ ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर ऐप LPG बुकिंग नंबर 1800224344है। बीपीसीएल के 7.10 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है. इसके तहत अब बीपीसीएल के ग्राहक व्हाट्सऐप के जरिए रसोई गैस बुकिंग कर सकेंगे. बीपीसीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘ भारत गैस (बीपीसीएल का एलपीजी ब्रांड नाम) के देशभर में स्थित ग्राहक कहीं से भी व्हाट्सऐप के जरिये खाना पकाने का गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं.’’ रजिस्‍टर्ड नंबर से करनी होगी बुकिंग कंपनी के मुताबिक व्‍हाट्सऐप पर यह बुकिंग बीपीसीएल स्मार्टलाइन नंबर 1800224344 पर की जा सकेगी. ग्राहक को अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से बुकिंग करनी होगी. बीपीसीएल के अधिकारी अरुण सिंह ने कहा, ‘‘इसके जरिये एलपीजी बुकिंग करने के इस प्रावधान से ग्राहकों को और आसानी होगी. व्हाट्सऐप अब आम लोगों के बीच काफी सामान्य हो चला है.चाहे युवा हो या फिर बुजुर्ग सभी इसका इस्तेमाल करते हैं और इस नई शुरुआत से हम अपने ग्राहकों के और करीब पहुंचेंगे.’’ पेमेंट का भी मिलेगा विकल्‍प कंपनी के कार्यकारी निदेशक, एलपीजी के प्रभ...