Posts

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने किया सुसाइड, छह महीने से डिप्रेशन में थे

Image
मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है. सुशांत के सुसाइड से पहले 8 जून को उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियन ने मलाड की एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी थी. वे आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ड्राइव में नजर आए थे, उन्होंने जी टीवी के सीरियल पवित्र रिश्ता से एक्टिंग की शुरुआत की थी. फिल्म छिछोरे में उन्होंने एक ऐसे पिता का किरदार निभाया था, जो खुदकुशी की कोशिश करने वाले बेटे को डिप्रेशन से उबारता है. मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। रविवार को उन्‍होंने मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 34 साल के सुशांत ने खुदकुशी क्‍यों की, इसको लेकर अभी तक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।  8 जून को सुशांत की मैनेजर दिशा सलियन ने भी बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में काम किया था। घर के नौकर ने पुलिस को बताया है कि कल वे बेहद परेशान थे।  नौकर ने बताया कि जब काफी देर तक दरवा...

चीन की चाल से भारत सतर्क, एलएसी पर बढ़ाई सैनिकों की तैनाती.

Image
  सीमा विवाद पर लगातार हो रही है चीन से बात : भारत भारत सतर्क, सीमा पर सैनिकों की तैनाती 15 माउंटेन स्ट्राइक कॉर्प भी तैयार भारत ने भी तैनात की होवित्जर तोप चीनी मीडिया भी भारत के खिलाफ अभियान में लगा बातचीत के बीच चीन ने लद्दाख से अरुणाचल तक बढ़ाये सैनिक विस्तार  पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर जारी विवाद सुलझाने के लिए एक ओर जहां लगातार बातचीत चल रही है वहीं, चीन अपनी हरकतों से भी बाज नहीं आ रहा। चीन ने लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक करीब चार हजार किलोमीटर लंबी एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिक तैनात कए हैं। इस बीच, ड्रैगन की चालबाजी से सतर्क भारत ने भी बड़ी संख्या में सैनिक टुकड़ियां हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल के लिए रवाना कर दी हैं।  सरकारी सूत्रों के मुताबिक चीन ने न केवल लद्दाख बल्कि हिमाचल, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल में भी एलएसी पर सैनिकों और हथियारों की तैनाती बढ़ाई है। ऐसे में किसी गड़बड़ी की आशंका से बचने के लिए भारत ने भी एलएसी के अग्रिम मोर्चे पर सैन्य तैनाती बढ़ा दी है। हिमाचल की रिजर्व ब्रिगेड लद्दाख सेक्टर तक पहुंच गई है। ...

Coronavirus India Updates: कोविड-19 के मामले में अब भारत सिर्फ तीन देशों से पीछे

Image
भारत में तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण   COVID-19 India Cases: भारत अब रूस, ब्राजील और अमेरिका से ही पीछे रह गया, कोरोना वायरस के दो लाख 93 हजार से ज्यादा मामले नई दिल्ली: Coronavirus Cases in India Updates: देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 2 लाख 93 हजार से ज्यादा मामले हैं वहीं, अब तक 7400 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है. इस बीच भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों की सूची में ब्रिटेन को पछाड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है.  भारत में अभी कोरोना के 2 लाख 93 हजार 754 मामले हैं, वहीं इससे पहले चौथे स्थान पर काबिज ब्रिटेन में संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख 91 हजार 558 है. भारत अब रूस, ब्राजील और अमेरिका से ही पीछे रह गया है. इस बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को यह कहा है कि देश में निश्चित रूप से कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हो रहा है. देश में गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 9,996 मामले सामने आए तथा 357 लोगों की मौत हुई. बृहस्पतिवार तक कुल 8,102 संक्रमितों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के डेटा स...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार छठें दिन हुई बढ़ोतरी, जानें नईं कीमतें

Image
लगातार छठे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम   नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शुक्रवार को लगातार छठें दिन बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 57 पैसे का इजाफा हुआ है वहीं डीजल के दाम 59 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं. यह लगातार छठा दिन है जब तेल कंपनियों ने इसके दामों में इजाफा किया है. बता दें कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने 82 दिनों के अंतराल के बाद कीमतों की दैनिक आधार पर फिर समीक्षा शुरू की थी. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल की कीमत 74 रुपये से बढ़कर 74.57 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल की कीमत 72.22 रुपये से बढ़कर 72.81 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है.  पूरे देश में तेल के दामों में बढ़ोतरी हुई है लेकिन यह अलग-अलग राज्यों में सेल्स टैक्स और वैल्यू एडड टैक्स के जोड़े जाने के बाद अलग-अलग होती हैं. यह लगातार छठा दिन है जब तेल कंपनियों ने इसके दामों में इजाफा किया है. लगातार 6 दिनों की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल के दाम 3 रुपये 31 पैसे प्रति लीटर तो डीजल के दाम 3 रुपय...

कोरोना टेस्टिंग मुंबई की सबसे बड़ी लैब 1 महीने के लिए बंद, जानिए क्या है कारण

Image
मेट्रोपोलिस लैब (Metropolis Lab) ने रिपोर्ट में देरी को स्वीकार किया है. एक और निजी लैब थायरोकेयर (Thyrocare) को ठाणे में नगर निगम द्वारा झूठी पॉजिटिव रिपोर्ट देने के लिए बैन किया गया था. लैब ने स्वीकारा है कि विलंबित रिपोर्टों का प्रतिशत बहुत कम है. मेट्रोपोलिस लैब (Metropolis Lab) ने रिपोर्ट में देरी को स्वीकारा. लैब्स की गलत रिपोर्ट से 35 मरीजों ने तीन दिन तक कोरोना सुविधाएं ली. मुंबई: मुंबई की सबसे बड़ी प्राइवेट लैब को अगले चार हफ्तों के लिए कोरोनावायरस टेस्ट करने से रोक दिया गया है. इससे देश में कोरोनावायरस के सबसे बड़े हॉटस्पॉट इस शहर की टेस्ट करने की रफ्तार के धीमे होने की संभावना है. इस लैब प्रतिबंध लगाने के का यह आदेश  बृहनमुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा दिया गया है. इस लैब पर टेस्ट रिपोर्ट देने में देरी करने के आरोप है. रिपोर्ट में देरी से संपर्क ट्रेसिंग में मुश्किलें आती हैं. बीएमसी ने अपने आदेश में कहा कि इससे इलाज में देरी हो सकती है और कुछ मामलों में मौत भी हो सकती है. मेट्रोपोलिस लैब (Metropolis Lab) ने रिपोर्ट में देरी को स्वीकार किया है. लैब का कहना है कि देरी क...

बड़ी खबर देश हो रहा Unlock, जल्दी से मोबाइल नंबर को करा लें aadhaar से लिंक, हैं कई फायदे

Image
अगर नहीं कराया है, तो  मोबाईल नंबर को आधार से लिंक करा लें क्या आपने अभी तक अपने मोबाइल को आधार नंबर से लिंक नहीं कराया है? अगर नहीं कराया है, तो आप जल्द ही उसे आधार से लिंक करा लीजिए, क्योंकि अभी हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधार का मोबाइल नंबर के साथ लिंक कराना आवश्यक हो गया है. इसके पीछे देश में होने वाले फर्जीवाड़े को समाप्त करना मुख्य उद्देश्य है. मोबाइल सब्सक्राइबर्स को यह जान लेना चाहिए कि आधार से मोबाइल को ओटीपी या फिर सर्विस सेंटर (ऑफलाइन) पर विजिट करके आप आसानी से लिंक करा सकते हैं. जो लोग पहले से ही अपने आधार को मोबाइल से लिंक करवा चुके हैं, वे उसे ओटीपी के जरिये दोबारा सत्यापित कर सकते हैं और जिन लोगों ने अभी तक अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है, उन्हें ऑफलाइन प्रक्रिया अपनानी होगी और एक आधार केंद्र पर जाना होगा. ओटीपी के जरिये आप अपने आधार को मोबाइल से ऐसे जोड़ सकते हैं- हेल्पलाइन नंबर 14546 पर कॉल करें. भारतीय और प्रवासी भारतीय में से किसी एक को चुनें. कॉल करने पर आपको 1 दबाकर आधार को अपने फोन नंबर से जोड़ने की सहमति देनी होगी. उसके बाद आ...

खुल गई है दिल्ली, लेकिन कई जगहों पर अब भी पाबन्दी, जानिए क्या-क्या है बंद

Image
दिल्ली में क्या-क्या है बंद, क्या-क्या है चालू बस और टैक्सी सेवा यहां पहले से ही चल रही है. आज से दिल्ली में मंदिर-मस्जिद भी खुल गये हैं. इसके अलावा मॉल, बाजार, रेस्टोरेंट भी खोल दिये गये हैं. लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जो अब भी बंद हैं. आज से खुल गई दिल्ली होटल-बैंक्वेट हॉल अब भी बंद। जिम-क्लब पर भी पाबंदी जारी 25 मार्च के बाद आज वो दिन है, जब पूरा देश लगभग खुल गया है. बाजार से लेकर मंदिर-मस्जिद और मॉल से लेकर रोस्टोरेंट तक आज से खोल दिये गये हैं. केंद्र सरकार की गाइडलाइंस के बाद राज्य सरकारों ने अनलॉक लागू कर दिया है. हालांकि कुछ प्रदेशों में अभी भी पाबंदी जारी है. राजधानी दिल्ली में बॉर्डर से लेकर बाजार तक सब खोल दिये गए हैं लेकिन कुछ स्थल अभी भी यहां बंद रखे गये हैं. लॉकडाउन 4.0 की मियाद 31 मई तक थी. इसके बाद देश में 1 जून से 30 तक लॉकडाउन 5.0 चल रहा है. जिसे अनलॉक 1.0 भी कहा जा रहा है. लेकिन इस लॉकडाउन के ऐलान के साथ ही केंद्र सरकार ने देश में काफी चीजें खोलने की परमिशन दी थी. साथ ही केंद्र ने राज्य सरकारों को भी छूट देने के अधिकार दिये थे. सरकार ने कहा था कि कंटेनमेंट जोन में सख्ती ...

लॉकडाउन - 5 को लेकर देखें सरकार की गाइडलाइन की 10 प्रमुख बातें

Image
लॉकडाउन - 5   देश में कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जारी लॉकडाउन को सरकार ने 30 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है.  हालांकि इस बार सरकार ने कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर मॉल और रेस्टोरेंट को भी खोलने की इजाजत दे दी है.  अब 8 जून से मॉल और रेस्टोरेंट खुल सकेंगे. गृह मंत्रालय ने शनिवार को नई गाइडलाइन जारी की हैं. जिससे कि  कंटेनमेंट जोन के बाहर दोबारा से चीजें शुरू की जा सकें.   1 जून 2020 से यह गाइडलाइंस लागू की जाएंगी जो कि 30 जून तक लागू रहेंगी. पहले चरण को अनलॉक 1 नाम दिया गया है जो आर्थिक रूप से केंद्रित रहेगा. कंटेनमेंट जोन से बाहर के इलाकों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा. नई गाइडलाइन की प्रमुख बातें सार्वजनिक स्थानों पर फेस कवर पहनना अनिवार्य कर दिया गया है, कार्यस्थलों पर और यात्रा के दौरान भी यह अनिवार्य होगा. सोशल डिस्टेंसिग : व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर कड़ाई के साथ सोशल डिस्टेंसिग का पालन करना होगा. 6 फीट की दूरी बनाए रखनी होगी. दुकानदारों को ग्राहकों के बीच सोशल डिस्टेंसिग को सुनिश्चित करनी पड़ेगी, और एक समय में पांच से अधिक व्यक्...

5जुन को लगने जा रहा चंद्र ग्रहण, जाने आपकी राशि प्र क्या होगा इसका प्रभाव

Image
चंद्रग्रहण से राशि पर होने वाले प्रभावों को जाने   5 जून को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. यह उपच्छाया ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा और इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा. यह ग्रहण 5 जून को रात 11 बजकर 15 मिनट पर लगेगा जो 6 जून की सुबह 2 बजकर 34 मिनट पर खत्म होगा. ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण का प्रभाव हर राशि पर पड़ता है. इस समय 6 ग्रह वक्री चल रहे हैं. राहु- केतु के अलावा इस समय शनि, बृहस्पति, शुक्र और प्लूटो ये चारों ग्रह भी वक्री चल रहे हैं. ये चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर पड़ने वाला है. ज्योतिर्विद श्रुति द्विवेदी से जानते हैं कि इस चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा. मेष- परिवार के सदस्यों की सेहत पर ध्यान दें. मन में कई तरह के तनाव आ सकते हैं लेकिन आपको वाद-विवाद से दूर रहना है. मकान और घर को लेकर समस्याएं आ सकती हैं और निर्णय लेने में कुछ कठिनाई आ सकती है. इस दौरान आपको खुद को संभाल कर रखना है. ग्रहण काल में मंत्र का जाप कर अपने राशि के स्वामी मंगल को प्रबल करें.  ग्रहण काल खत्म होने के बाद किसी गरीब व्यक्ति को गुड़ और चावल का दान करें. वृषभ- इस ग्रहण का असर आप...

Tik-Tok ऐप को बैन करने की मांग,वीडियो से मचा बवाल

Image
TikTok ऐप को बैन करने की मांग क्रिएटर फैजल सिद्दीकी का वीडियो वायरल  शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok और यूट्यूब यूजर्स के बीच नोंक झोंक पिछले कुछ दिनों से शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok और यूट्यूब यूजर्स के बीच काफी नोंक-झोंक चल रही है. इस बीच इंडियन नेटिजन्स टिकटॉक कंटेंट क्रिएटर फैजल सिद्दीकी का वीडियो वायरल होने के बाद इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं. दरअसल, टिकटॉकर द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो एसिड अटैक का समर्थन करने वाला पाया गया है. वीडियो क्रिएटर फैजल सिद्दीकी के टिकटॉक पर 13 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं. टिकटॉकर ने ऐसा वीडियो बनाया था, जिसे कथित तौर पर एसिड अटैक का समर्थन करने वाला बताया गया है. इसमें फैजल लिक्विड से भरा एक ग्लास लेते हैं और इसे अपनी गर्लफ्रेंड पर डाल देते हैं. वीडियो के अंत में लड़की के चेहरे पर निशान दिखाई देने लगता है. राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने सोमवार को कहा कि उसने TikTok को एक वीडियो के बारे में लिखा है, जिसमें प्लेटफॉर्म के एक यूजर ने कथित तौर पर महिलाओं के खिलाफ एसिड अटैक और अपराध को ग्लोरीफाई किया गया है. आपको बता दें टिकटॉक के ऐसे...

लॉकडाउन-5 पर मंथन शुरू! कैबिनेट सचिव आज राज्यों से बात करेंगे

Image
लॉक डाउन फाइव पर मंथन आज होगी मीटिंग कैबिनेट सचिव राजीव गौबा करेंगे मुख्य सचिवों से बात पहली बार नगर निगमों के कमिश्नर भी बैठक में शामिल कोरोना संकट के मद्देनजर लॉकडाउन के संभावित पांचवें चरण को लेकर मंथन शुरू हो गया है. कैबिनेट सचिव राजीव गौबा आज सभी राज्यों के मुख्य सचिव और स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में पहली बार प्रभावित महानगरों के नगर निगम कमिश्नर भी शामिल होंगे.  बताया जा रहा है कि यह बैठक सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी. गौरतलब है कि लॉकडाउन चार के खत्म होने के पहले ही एक बार फिर लॉकडाउन-5 की आहट सुनाई देने लगी है. 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात करेंगे. सूत्रों का कहना है कि मन की बात में पीएम मोदी बहुत कुछ साफ कर सकते हैं. वैसे सूत्रों का यही कहना है कि दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन का बढ़ना लगभग तय है. सरकार लोगों को ज्यादा छूट देकर उनकी जिंदगी और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश करती दिख रही है, लेकिन खबर है कि कोरोना की ज्यादा मार सह रहे इलाकों में राहत नहीं दी जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, लॉकडाउन 5 में 11 शहरों पर सख्ती जारी रहेगी. ये वो शहर हैं ज...

लॉकडाउन 4 खत्म होने से पहले एक जून से अपनाई जाने वाली रणनीति में जुटा

Image
रणनीति में जुटा पीएमओ Coronavirus: प्रधानमंत्री कार्यालय राज्यों से प्राप्त डाटा और फीड बैक के आधार पर आगे के लिए लेगा फैसला,  केंद्र पिछले 12 दिनों के आकड़ों को लेकर चिंतित Coronavirus Lockdown: लॉकडाउन 4.0 समाप्त होने से पहले प्रधानमंत्री कार्यालय पिछले चौंसठ दिनों के लॉकडाउन की पूर्ण समीक्षा करने में व्यस्त है. गृह मंत्रालय (MHA) और स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के आधार पर एक जून से अपनाई जाने वाली संबंधित रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है.  भारत सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया कि “पिछले कई दिनों से यहां लगातार समीक्षा की जा रही है लेकिन आखिरकार यह एक राजनीतिक फ़ैसला होगा कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन कानून को जारी रखना है, या राज्यों को एक जून से अंतिम रूप देना है कि वे किस तरह से आगे बढ़ना चाहते हैं.” उनके अनुसार निर्णय पीएमओ द्वारा राज्य प्रशासन से प्राप्त डाटा और फीड बैक पर आधारित होगा. अधिकारी उस डेटा को स्कैन भी कर रहे हैं जो केंद्र ने स्वतंत्र रूप से एकत्रित किया है. केंद्र हालांकि पिछले 12  दिनों के आकड़ों को लेकर चिंतित है क्यों...

Tiktok की टक्कर में लॉन्च हुआ स्वेदशी एप Mitron, 50 लाख लोगों ने किया डाउनलोड

Image
भारतीय Mitron aap को 50 लाख लोगों ने किया डाउनलोड सार mitron app का इंटरफेस टिकटॉक जैसा ही है mitron app में फीचर्स की है कमी प्ले-स्टोर पर मिली 4.7 रेटिंग विस्तार भारत में टिकटॉक की लोकप्रियता को लेकर किसी प्रमाण की जरूरत नहीं है। भारत में टिकटॉक की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि टिकटॉक एप इस्तेमाल करने से मना करने पर कई लोगों ने आत्महत्या तक कर ली है, लेकिन अब भारत में टिकटॉक के खिलाफ आवाजें उठने लगी हैं। टिकटॉक की रेटिंग गूगल प्ले-स्टोर पर 1.6 हो गई है जो कि पहले 4.5 थी। टिकटॉक को टक्कर देने के लिए अब स्वदेशी एप Mitron लॉन्च हो गया है और खास बात यह है कि इसे भारी संख्या में लोग डाउनलोड भी कर रहे हैं। अभी तक 50 लाख से अधिक लोगों ने इस एप को डाउनलोड किया है। रिपोर्ट के मुताबिक मित्रों एप को आईआईटी, रुड़की के एक छात्र शिवांक अग्रवाल ने तैयार किया है। पहली नजर में देखने पर मित्रों एप आपको टिकटॉक जैसा ही नजर आएगा। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि मित्रों टिकटॉक एप का क्लोन है। मित्रों एप गूगल प्ले स्टोर पर टॉप फ्री चार्ट में टॉप-10 की लिस्ट में जगह बना ली है, हालांकि इ...

L.P.G सिलेंडर के ग्राहकों के लिए खुशखबरी,व्हाट्सएप से होगी अब गैस बुकिंग

Image
7 करोड़ ग्राहकों के लिए अच्‍छी खबर ऐप LPG बुकिंग नंबर 1800224344है। बीपीसीएल के 7.10 करोड़ एलपीजी ग्राहक हैं भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है. इसके तहत अब बीपीसीएल के ग्राहक व्हाट्सऐप के जरिए रसोई गैस बुकिंग कर सकेंगे. बीपीसीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘ भारत गैस (बीपीसीएल का एलपीजी ब्रांड नाम) के देशभर में स्थित ग्राहक कहीं से भी व्हाट्सऐप के जरिये खाना पकाने का गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं.’’ रजिस्‍टर्ड नंबर से करनी होगी बुकिंग कंपनी के मुताबिक व्‍हाट्सऐप पर यह बुकिंग बीपीसीएल स्मार्टलाइन नंबर 1800224344 पर की जा सकेगी. ग्राहक को अपने रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर से बुकिंग करनी होगी. बीपीसीएल के अधिकारी अरुण सिंह ने कहा, ‘‘इसके जरिये एलपीजी बुकिंग करने के इस प्रावधान से ग्राहकों को और आसानी होगी. व्हाट्सऐप अब आम लोगों के बीच काफी सामान्य हो चला है.चाहे युवा हो या फिर बुजुर्ग सभी इसका इस्तेमाल करते हैं और इस नई शुरुआत से हम अपने ग्राहकों के और करीब पहुंचेंगे.’’ पेमेंट का भी मिलेगा विकल्‍प कंपनी के कार्यकारी निदेशक, एलपीजी के प्रभ...

Realme Smart TV भारत में लॉन्च, कीमत 12,999 रुपये से शुरू

Image
Realme Smart TV  ख़ास बातें Realme Smart TV में मीडियाटेक एमएसडी6683 प्रोसेसर का इस्तेमाल Realme TV में चार स्पीकर सिस्टम है रियलमी स्मार्ट टीवी से मजबूत परफॉर्मेंस की उम्मीद लंबे समय से सुर्खियों में बने रहने के बाद Realme ने आखिरकार अपने पहले स्मार्ट टेलीविज़न से पर्दा उठा लिया है। Realme Smart TV को दो स्क्रीन साइज़ में उपलब्ध कराया गया है, ये हैं 32 इंच और 43 इंच। रियलमी स्मार्ट टीवी लॉन्च करने के साथ कंपनी अब भारतीय मार्केट में बजट स्मार्ट टेलीविज़न सेगमेंट में एंट्री मार दी है, जहां पर Xiaomi, Vu और Blaupunkt जैसे ब्रांड पहले से काफी लोकप्रिय हैं।   Realme Smart TV price, availability रियलमी स्मार्ट टीवी के 32 इंच वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, जबकि 43 इंच वेरिएंट को 21,999 रुपये में बेचा जाएगा। टेलीविज़न की बिक्री 2 जून को दोपहर 12 बजे शुरू होगी। शुरुआत में Realme Smart TV कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। Realme ने ऐलान किया है कि टेलीविजन सेट को जल्द ही ऑफलाइन स्टोर्स में भी उपलब्ध कराया जाएगा। रियलमी स्मार्ट टीवी मार्केट में दो अलग-अलग स्क्रीन साइज़ मे...

एक जून से शुरू होगी ट्रेन सेवा, क्या हैं निर्देश और किन नियमों का करना होगा पालन, जानिये सब कुछ

Image
एक जून से शुरू होगी ट्रेन सेवा वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच अब धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था बहाल की जा रही है। भारतीय रेलवे एक जून से रेल सेवाएं शुरू करने जा रहा है साथ ही साथ रेल संबंधी कई नियमों में बदलाव भी किए गए हैं और कई दिशानिर्देश भी जारी किए गए हैं। अगर आप भी रेल से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो सफर को समस्याओं से दूर रखने के लिए जानिए क्या हैं ये नियम और दिशा निर्देश...   टिकट बुकिंग के लिए ये हैं दिशा निर्देश टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट, सीएसी और एजेंट के माध्यम से होगी।जरूरत के अनुसार विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर आरक्षण काउंटर 22 मई से शुरू किए गए हैं। अधिकतम 30 दिनों की अवधि में अग्रिम आरक्षण करा सकेंगे। वेटिंग और आरएसी की सूची मौजूदा नियमों के मुताबिक तैयार की जाएगी।  अगर वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं होता है तो नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति। अनारक्षित टिकट जारी नहीं किए जाएंगे यात्रा के दौरान टिकट जारी करने की सुविधा नहीं होगी। तत्काल या प्रीमियम तत्काल की सुविधा भी उपलब्ध नहीं होगी।  ट्रेन का चार्ट...

जुलाई-अगस्त में आ सकता है कोरोना वायरस का उच्चतम स्तर: डॉक्टर सरीन

Image
कोरोना वायरस  इंस्टीटयूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) के निदेशक डॉक्टर एसके सरीन का कहना है कि देश में कोरोना वायरस महामारी का पीक (उच्चतम स्तर) जुलाई से मध्य अगस्त तक आ सकता है।  उन्होंने एंटीबॉडी टेस्टिंग, कोरोना वायरस महामारी, सामुदायिक सर्विलांस जैसे कई मुद्दों पर बातचीत की।  सरीन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस पांच सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं जो महामारी से निपटने में मदद कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि क्या दिल्ली में कोरोना का सामुदायिक प्रसार हुआ है तो उन्होंने कहा कि सामुदायिक प्रसार तब होता है जब संक्रमण बिना यात्रा इतिहास या ज्ञात संपर्क के फैले। यह प्रवासी मजदूरों के बड़ी संख्या में गतिविधि करने और लॉकडाउन के नियमों में ढील देने की वजह से हो रहा है। लोग सामुदायिक प्रसार शब्द से डरते हैं। लेकिन यह लगभग सभी देशों में हुआ है और वर्तमान में हमारे यहां होने की संभावना है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में डॉ. सरीन ने कहा कि लॉकडाउन ने वायरस के पीक (शिखर)  को कुछ समय के लिए टाल दिया है। जुलाई या अगस्त के मध्य में देश में इसका पीक आने की स...